Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाकः युवक ने एक महिला से उसके बेटे के सामने किया बलात्कार

पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादी शुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रुप से बलात्कार किया।

शर्मनाकः युवक ने एक महिला से उसके बेटे के सामने किया बलात्कार
X

पंजाब के लुधियाना जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक शादी शुदा महिला से उसके नाबालिग बेटे के सामने कथित रुप से बलात्कार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार आरोपी बुधवार की रात को न्यू कुंदनपुरी में दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। उसने उसके साथ मारपीट की और फिर दो साल के उसके बेटे के सामने उससे बलात्कार किया।
अधिकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दोबारा यह वारदात करने पहुंचा तब उसने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने उसके पति को इस घटना की सूचना दी जो उस समय घर में नहीं था। आरोपी पीड़िता से उम्र में काफी छोटा है।

अधिकारी के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अबतक आरोपी की पहचान नहीं कर पायी है, जबकि महिला ने दावा किया कि वह गुनाहगार को पहचान लेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story