दहेज की भेंट चढ़ी महिला, मां-बेटे ने कत्ल कर फ्रिज में रखा शव, इस तरह खोली पोल
देश में आए दिन एक न एक महिला देहज (Dowry) की भेंट चढ़ ही जाती है। दहेज के लिए किसी को जलाकर मार दिया जाता है, किसी का कत्ल कर दिया जाता तो किसी को घर से निकाल दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़ (Chandigarh) से सामने आया है।

देश में आए दिन एक न एक महिला देहज (Dowry) की भेंट चढ़ ही जाती है। दहेज के लिए किसी को जलाकर मार दिया जाता है, किसी का कत्ल कर दिया जाता तो किसी को घर से निकाल दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़ (Chandigarh) से सामने आया है।
पंजाब में दहेज के लिए मां बेटे ने मिलकर बहु को मौत के घाट उतार दिया। उसका कत्ल करके उसे शव को फ्रिज में रखा दिया। यह मामला चंडीगढ़ में धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का बताया जा रहा है। धारा 304 दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मां शीला और बेटे राम करण के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
जिस महिला की हत्या की गई है उसका नाम ममता देवी है। राम करण और ममता की शादी तकरीबन डेढ़ बरस पहले हुई थी। शादी के बाद वह चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए। खबरों के मुताबिक घटना पीछले महीने 28 अगस्त की बताई जा रही है।
इत तरह खुली पोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 अगस्त को महिला को पेट दर्द की शियायत के बाद दोनों जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां उसे पेट के दर्द की दवा दी गई। इसके बाद वह घर लौटे। ममता के सो जाने के बाद मां बेटे ने मिलकर पंखे के हुक में रस्सी से लटकाकर उसे मार डाला।
उसकी मौत हो जाने के बाद उसे पंखे के हुक से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद दो दिनों तक उसके शव को फ्रिज में रख दिया। इसके बदा लड़की के परिवार वालों को सूचना दी कि पेट दर्द के चलते उसकी मौत हो गई है।
परिवार वाले सूचना पाकर लड़की की ससुराल पहुंचे। गले पर निशान देखरक संदेह हुआ तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें मामलू हुआ कि ममता की मौत गला घुटने की वजह से हुई है। पुलिस ने इसे बाद मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App