पंजाब पुलिस कर्मी ने की महिला से रेप की कोशिश, पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पंजाब पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। पंजाब पुलिस में कार्यरत एक जवान ने शराब के नशे में रेप करने की कोशिश की। जिसके बाद उसका एक वीडियो सामने आया है।

पंजाब पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। पंजाब पुलिस में कार्यरत एक जवान ने शराब के नशे में रेप करने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने साहस के साथ काम लिया और पुलिस वाले की जमकर धुनाई की।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस वाले ने शराब के नशे में उसका रेप करना चाहा लेकिन किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस वाले को एक पेड़ से बांधकर पीटा। गुस्साए लोगों ने पुलिस वाले को जमकर पीटा है। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर उसे छुड़ाया।
इस मामले को लेकर कोटकपुर थाना के एसएचओ मुख्तार सिंह ने कहा कि महिला के आरोप के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
A woman alleges that an inebriated policeman tried to rape her in Punjab's Faridkot. Mukhtar Singh, SHO Kotkapura says" we received a call that a policeman was tied up and beaten by village locals, we recused him and further probe is under process" pic.twitter.com/KYo2cmOswA
— ANI (@ANI) July 17, 2018
बता दें कि हाल ही में राजस्थान में एक लड़की ने मनचलों की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साहसी लड़की की तारीफ हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App