OMG: महिला ने इस वजह से काटा पति का ''प्राइवेट पार्ट'', टॉयलेट में फ्लश कर हुई फरार
पंजाब में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया।

पंजाब में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे टॉयलेट में बहा दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपने पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंधों के शक में यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक, जोगिंदर नगर का निवासी आजाद सिंह वारदात बाद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें- आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने नाबालिग छात्रा से की गंदी हरकत, FIR दर्ज
दूसरी महिला से यौन संबंध का था शक
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला (सुखवंत कौर) ने बीती रात वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका पति सो रहा था। महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से शारीरिक संबंध होने का शक था।
पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले अपने पति को लोहे की रॉड से मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने पति के गुप्तांग को चाकू से काटकर शौचालय में बहा दिया।
पुलिस ने बताया ज्यादा खून बह जाने के कारण पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित आजाद सिंह के पिता की शिकायत पर महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App