Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुरदासपुर से विनोद खन्ना की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव, अक्षय कुमार भी मैदान में

विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए पंजाब में सियासत तेज हो गई है।

गुरदासपुर से विनोद खन्ना की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव, अक्षय कुमार भी मैदान में
X
विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए पंजाब में सियासत तेज हो गई है। सुनने में आ रहा है कि विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना इस सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि आखिरी फैसला भाजपा नेतृत्व को ही करना है।
खुद कविता खन्ना ने इस सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसकी वजह है कि विनोद खन्ना ने यहां भाजपा के लिए बेहतर जीत करते हुए कई अच्छे काम किए। ऐसे में सहानुभूति की लहर भी उनके पक्ष में बह सकती है।
हालांकि भाजपा की ओर से अभी कोई पत्ते नहीं खोले गए हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि भाजपा यहां से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को टिकट दे सकती है। भाजपा सूत्रों की मानें तो अक्षय भाजपा के लिए लंबी पारी खेल सकते हैं, जबकि कविता खन्ना बुजुर्ग होने की वजह से वो पारी नहीं खेल सकती हैं।
बता दें कि गुरदासपुर सीट पर 11 अक्टूबर 2017 को उपचुनाव होना है। अक्षय कुमार पिछले कुछ अर्से से भाजपा के नजदीक आते दिखाई दे रहे हैं। वो प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से भी जुड़े हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ भी स्वच्छता अभियान को लेकर बनी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story