पंजाब : कड़ी सुरक्षा के बाद भी चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या, CCTV में कैद आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और भाई बहन के पावन त्योहार रक्षाबंधन वाले दिन इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी पंजाब के चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देना वाला शख्स वहां लगे सीटीटीवी में कैद हो गया।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और भाई बहन के पावन त्योहार रक्षाबंधन वाले दिन इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी पंजाब के चंडीगढ़ में दो बहनों की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देना वाला शख्स वहां लगे सीटीटीवी में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
खबरों के मुताबिक दोनों बहनों की हत्या चाकू से कि गई है। एक के पेट पर चाकू से वार किया गया है जबकि दूसरी का गला रेतकर हत्या की गई है। जब युवक घटना को अंजाम देकर बाहर निकाल तो व सीटीटीवी में कैद हो गया।
दोनों बहनों की पहचान राजवंत कौर व मनप्रीत कौर निवासी अबोहर के रूप में हुई है। हदसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम और आला अधिकारी व फॉरेंसिक टीम पहुंची।
बताया गया है कि दोनों बहनें मकान नंबर 2598 में रह रही थी और पीछले चार साल से जीरकपुर में नौकरी करती थीं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बहनों की हत्या सुबह तड़के की गई।
वहीं इस संबंध में एसएसपी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात का खुलासा राखी पर भाई के फोन करने हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App