विनोद खन्ना की पत्नी का कटा पत्ता, सलारिया होंगे गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार
गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा को अपना उम्मीदवार तय करने के लिए खूब माथा-पच्ची करनी पड़ी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 11:23 AM GMT Last Updated On: 22 Sep 2017 11:23 AM GMT
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आखिरकार अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। भाजपा ने इस सीट के लिए स्वर्ण सिंह सलारिया को चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इस तरह विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना का पत्ता कट गया है।
सलारिया ने ऐसे मारी बाजी
वैसे इस सीट से कविता खन्ना की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन लोकल नेता होने की वजह से सलारिया बाजी मार ले गए। यह भी कहा जा रहा है कि खुद योगगुरु बाबा रामदेव ने सलारिया के नाम की पैरवी की थी।
इसके साथ ही भाजपा ने जाति समीकरण का ध्यान रखते हुए भी सलारिया को इस सीट के लिए चुना। इस क्षेत्र में राजपूत जाति के लोग बहुतायत में रहते हैं और सलारिया भी इस जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह भाजपा को यहां फायदा हो सकता है।
भाजपा में खूब हुई माथा-पच्ची
विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर सीट के लिए भाजपा को काफी माथा-पच्ची करनी पड़ी। भाजपा नेतृत्व आखिर तक उधेड़बुन की स्थिति में था। पहले अरुण जेटली ने पार्टी के लोकल नेताओं से बात की और फिर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सलारिया के नाम पर आखिरी मुहर लगाई।
गुरदासपुर सीट के लिए उपचुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है। कांग्रेस ने जहां सुनील जाखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (64) को अपना प्रत्याक्षी बनाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story