Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में सुनील जाखड़ होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, नजरें अब भाजपा पर टिकी

पंजाब में आगामी गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में सुनील जाखड़ होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, नजरें अब भाजपा पर टिकी
X
पंजाब में आगामी गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ मैदान में उतरेंगे। बता दें गुरदासपुर लोकसभा सीट भाजपा के नेता विनोद खन्ना के निधन के बाद से खाली हो गई थी।
कांग्रेसी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जाखड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। 11 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा यहां से विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना को उतारने का मन बना रही है।
उधर, आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया (64) को अपना प्रत्याक्षी बनाया है। खजूरिया 2012 में पार्टी से जुड़े थे और वह पठानकोट के रहने वाले हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story