पंजाब: आम आदमी पार्टी में घमासान, सुखपाल खैरा ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप
सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पार्टी के अंदर किसी भी तरह के आंतरिक लोकतंत्र को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वह सच सुनना नहीं चाहते।

आम आदमी पार्टी से निलंबन के बाद भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है
सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पार्टी के अंदर किसी भी तरह के आंतरिक लोकतंत्र को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वह सच सुनना नहीं चाहते। खैहरा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल उन लोगों को पसंद नहीं करते है जो पंजाब के बारे में बात करते हैं।
Arvind Kejriwal can’t tolerate any inner-party democracy. He doesn’t want to listen to the truth. He doesn’t like those people who talk about Punjab. Just because its poll time in Haryana, his complete focus has shifted to Haryana: Sukhpal Singh Khaira on his suspension from AAP pic.twitter.com/1QBLTfrDKX
— ANI (@ANI) November 3, 2018
सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए उनका पूरा ध्यान सिर्फ हरियाणा पर केंद्रित हो गया है।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और कंवर संधू को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।
आम आदमी पार्टी मुख्यालय ने एक बयान जारी कर दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि खैहरा और संधू के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App