Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब: ''आप'' नेता खैहरा ने मनीष सिसोदिया से कहा- ''पदाधिकारियों की नियुक्ति में पक्षपात ना हो''

खैरा ने सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं तथा विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में पक्षपात नहीं होना चाहिए।

पंजाब: आप नेता खैहरा ने मनीष सिसोदिया से कहा- पदाधिकारियों की नियुक्ति में पक्षपात ना हो
X

आप नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि पदाधिकारियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर ही की जाए।

खैरा ने सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं तथा विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में पक्षपात नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा: बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

भोलाथ से विधायक खैरा ने कहा कि संगठन पार्टी की जीवनरेखा है। अगर हम पदाधिकारी के तौर पर गलत व्यक्ति को नियुक्त करते हैं तो लोग निराश हो जाएंगे।

मैं यहां गलतियां निकालना नहीं चाहता हूं। मनीषजी से मेरी अपील है कि भविष्य की नियुक्तियों के लिए योग्यता ही पैमाना हो।

खैरा ने शिअद और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह सरकार किसानों के कर्ज माफ करने जैसे चुनावी वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है।

इनपुट- भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story