RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या, हत्यारों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम
लुधियाना में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Oct 2017 11:07 AM GMT
पंजाब के लुधियाना में आरएसएस कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक आरएसएस नेता का नाम रविंदर गोसाई है। रविंदर की उम्र 60 वर्ष थी। सूत्रों के मुताबिक रविंदर को गोली तब लगी जब वो शाखा से घर वापस लौट रहे थे।
रविंदर के घर कैलाश नगर, गली नंबर 3 के पास कुछ बाइक सवार युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल पर रविंदर गोसाई की मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके मौके पर पहुंचे।
भारी मात्रा में आरएसएस कार्यकर्ता भी जमा होने लगे हैं। गौरतलब है कि 2016 के प्रांत सह संघ चालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की भी गोला मारकर हत्या कर दी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story