Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रिटायर फौजी ने अपनी पिस्तौल से पत्नी को मारी गोली, बताई ये वजह

पंजाब के एक रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

रिटायर फौजी ने अपनी पिस्तौल से पत्नी को मारी गोली, बताई ये वजह
X

पंजाब के एक रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद आसपास इलाकों में दहशत का माहोल है।

इसे भी पढ़ें-पंजाबी बाग में सड़क हादसा, पांच लोग घायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुधियाना शहर के एक सेवानिवृत फौजी पर अपनी पत्नी को गोली मारने हत्या करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी के बाद जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी गई है। इस घटना को लेकर जांच जारी है।

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयाने के बाद कुछ साफ हो जाएगा। पुलिस ने पिस्टल को भी जब्त कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story