हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे: राहुल गांधी
पांच साल पहले मोदी जी ने बड़े-बड़े वायदे किये थे। युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया, किसानों को सही दाम देने का वायदा किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पंजाब के मोगा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में जो नरेंद्र मोदी जी ने गरीबी बढ़ाई है, जिन लोगों को बेरोजगार किया है। हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।
Rahul Gandhi while addressing a public meeting in Moga, Punjab: Hindustan main jo Narendra Modi ji ne garibi badhai hai, jin logon ko berozgaar kiya hai, hum Hindustan se garibi ko mita denge. pic.twitter.com/Pk7rE08k5g
— ANI (@ANI) March 7, 2019
पांच साल पहले मोदी जी ने बड़े-बड़े वायदे किये थे। युवाओं को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया, किसानों को सही दाम देने का वायदा किया था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 10 दिनों के भीतर किसानों के कर्ज को माफ किया।
हमने वादा किया था कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे जो हमने किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब देश में 2019 में कांग्रेस की सरकार आएगी, तब हम गरीब जनता और किसानों के हित के लिए कार्य करेंगे। पंजाब में लोगों को रोजगार मिल रहा है।
फैक्ट्रियां खुल रही हैं। ये काम हम पूरे देश में करना चाहते हैं। निर्णय ले लिया है कि जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, गारंटी मिनिमम इनकम दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rahul Gandhi Rahul Gandhi addressing a public meeting in Moga Punjab Elections 2019 lok sabha 2019 lok sabha election 2019 congress rahul gandhi rally rahul gandhi moga rally Narendra Modi Pm Modi Hindustan berozgaar Farmers loan BJP moga news punjab news राहुल गांधी मोगा पंजाब रैली लोकसभा चुनाव 2019 नरेंद्र मोदी पीएम मोदी कांग्रेस बीजेपी मोगा न्यूज �