पंजाब : हनी सिंह को 'मखना' गाने के लिए महिला आयोग से नोटिस, महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप
पंजाबी सिंगर व मशहूर रैपर का एक गाना विवादों में पड़ गया है। दरअसल दिसंबर माह में हनी सिंह ने एक नया गाना मखना रिलीज किया है, जिसको लेकर महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। आयोग का कहना है कि इस गाने में महिलाओं को लेकर विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

Manisha Gulati, Chairperson Punjab State Women Commission on notice sent to singer Honey Singh over his song 'Makhna': Vulgar language has been used in song for women. We have taken suo-moto action. FIR will be registered soon. I hope state govt will also take action against him pic.twitter.com/vrEIbVlET8
— ANI (@ANI) July 3, 2019
बता दें कि इससे पहले भी अपने गाने में हनी सिंह ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद शब्दों का इस्तेमाल किया है। वे अक्सर इस मामले में निशाने पर रहते हैं। पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा है कि इस गाने में हनी सिंह ने अपने आप को वूमेनाइजर कहा है। इसके साथ ही वे महिलाओं के चरित्र पर विवादित टिप्पणियां की हैं।
जिसके बाद हमनें उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। बता दें कि काफी दिन से गायब रहने के बाद हनी सिंह ने 21 दिसंबर को मखना गाने के साथ फिर से कमबैक की थी। इस गाने को दुनियाभर के लोगों ने पसंद किया। यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App