Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब: लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, मैदान में 494 उम्मीदवार

पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव के मतदान शुरू हो गया है। लुधियाना के 95 नगर निगम वार्डो पर मतदान हो रहे हैं।

पंजाब: लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, मैदान में 494 उम्मीदवार
X

पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम चुनाव के मतदान शुरू हो गया है। लुधियाना के 95 नगर निगम वार्डो पर मतदान हो रहे हैं। लुधियाना नगर निगम चुनाव को देखते हुए बहुत संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश उपचुनाव: दो विधानसभा के लिए डाले जा रहें हैं वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लुधियाना नगर निगम के लिए मतदान सुबह 8 शुरू हुआ जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में कुल 10 लाख 50 हजार मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर 494 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। 27 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी।
नगर निगम चुनाव में मुख्य रूप से शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। 10.50 लाख वोटर्स में से 5 लाख 67 हजार पुरुष हैं और 4 लाख 82 हजार महिलाएं हैं जबकि 23 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। वोटिंग के लिए 1153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story