Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब: सेल्फी के चक्कर में नहर में बहीं दो लड़कियां

दूसरी लड़की ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी बह गयी।

पंजाब: सेल्फी के चक्कर में नहर में बहीं दो लड़कियां
X

नहर के अगल बगल टहल रही दो किशोरी सेल्फी क्लिक करने वाले फोन के गिरने के बाद उसे निकालने के प्रयास में तेज धारा में बह गई।

गुरदासपुर के एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया, ‘गुरदासपुर जिले के कहनूवान में सथियाली में मोबाइल फोन गिरने के बाद लड़की उसे निकालने का प्रयास कर रही थी लेकिन तेज धारा में बह गई।

ये भी पढ़े- जानिए आशुतोष महाराज के बारे में 5 दिलचस्प बातें

दूसरी लड़की ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी बह गयी। कहनूवान के थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने कहा कि दोनों की पहचान निशा (18) और लवप्रीत (17) के तौर पर हुई है। लड़कियों की तलाश के लिए गोताखोरों की सेवा ली गई है। सेना के गोताखारों से भी हमने मदद मांगी है।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रा सथियाली गांव की रहने वाली हैं। छात्रा की तलाश के लिए गोताखोरों की सेवा ली गई। बता दे यह घटना शुक्रवार सुबह सात बजे हुई लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़े- अगले तीन दिन में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मानसून पहुंचने के आसार

उन्होंने कहा कि उनके साथ गई एक अन्य लड़की ने घटना के बारे में दोनों के परिवारवालों को बताया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story