Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मंत्री ने बेटी की सहेली से 8 साल तक किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पर 8 साल बाद रेप का केस दर्ज हुआ है।

मंत्री ने बेटी की सहेली से 8 साल तक किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा
X

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह पर एक 39 वर्षीय महिला ने उसके साथ 8 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता पंजाब के गुरदासपुर जिले की रहने वाली है। केस दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को सुच्चा सिंह को हिरासत में लेकर कार्रवाई की और पीड़ित महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया।

यह भी पढ़ें- गौरी लंकेश के बाद अब वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह की गला रेत के हत्या, मां को भी उतारा मौत के घाट

2008 से कर रहा था दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह सुच्चा सिंह की बेटी के साथ कॉलेज में पढ़ती थी, वर्ष 2008 में सुच्चा सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीडियो सार्वजनिक करने और जान से मारने की धमकी देकर सुच्चा सिंह ने कई बार मेरे साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास 20 मिनट का वीडियो भी है, जिसमें सुच्चा सिंह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने वह क्लिप पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जालंधर: इस मामूली विवाद को लेकर सास ने काटा बहू का गला

बादल के करीबी हैं सुच्चा सिंह

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री, प्रकाश सिंह बादल के करीबियों में से हैं। वर्ष 1997-2002 तक रही बादल सरकार में सुच्चा सिंह लोक निर्माण मंत्री रहे थे और 2007 में दोबारा जब अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार आई तो उसमें उन्हें कृषि मंत्री का पद मिला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story