पंजाब / ''AAP'' विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jan 2019 1:21 PM GMT
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
एएनआई के मुताबिक, पार्टी से सस्पेंड चल रहे विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी भेज दिया है।
Punjab MLA Sukhpal Khaira resigns from the primary membership of Aam Aadmi Party. In a letter to Arvind Kejriwal, Khaira says 'party has totally deviated from the ideology and principles on which it was formed post Anna Hazare movement.' (file pic) pic.twitter.com/vPc1N0wIYi
— ANI (@ANI) January 6, 2019
खैरा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि अन्ना आंदोलन के समय जिस विचारधारा और सिद्धांतों के साथ पार्टी बनाई गई। आज पार्टी उनसे भटक गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि सुखपाल खैरा भोलाथ से विधायक हैं और आप पार्टी के पंजाब में विपक्ष रह चुके हैं। इससे पहले पंजाब आम आदमी पार्टी नेता के नेता हरविंदर सिंह फुलका ने इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story