पंजाब : तीन बार के ओलंपिक विजेता रहे 94 वर्षीय बलबीर सिंह पीजीआई में भर्ती, मिलने पहुंचे पंजाब के गवर्नर
पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के यूटी प्रशासक वीपी सिंह बादनोर आज हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के स्वास्थ्य का जायजा लेने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके नाती कबीर के अनुसार अभी उनकी हालात ठीक है।

पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के यूटी प्रशासक वीपी सिंह बादनोर आज हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के स्वास्थ्य का जायजा लेने पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके नाती कबीर के अनुसार अभी उनकी हालात ठीक है। बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर तीन बार के ओलंपिक विजेता रहे हैं। महान खिलाड़ी करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले जनवरी में भी उन्हें भर्ती कराया गया था, उस दौरान 108 दिनों तक उनका इलाज चला था।
Punjab Governor and UT Administrator Chandigarh, VP Singh Badnore today visited the Hockey Olympian Balbir Singh Senior who is undergoing treatment in the Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER), Chandigarh. pic.twitter.com/KhfWB0sQcL
— ANI (@ANI) June 27, 2019
महान ओलंपियन को 5 लाख की मदद
पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने हॉकी के इस महान खिलाड़ी को इलाज के लिए 5 लाख की मदद की है। खेल विभाग ने बलबीर सिंह सीनियर के पोते को चेक सौंपा है। पंजाब सरकार ने आश्वासन दिया है कि हर संभंव मदद हमारी तरफ से किया जाएगा।
तीन बार के ओलंपिक विजेता का सफर
बलबीर सिंह सीनियर तीन बार के ओलंपिक विजेता रहे हैं। उन्होंने साल 1948 में लंदन ओलंपिक, साल 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक व 1956 में मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे। वे साल 1956 के ओलंपिक के दौरान भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। उनके मैनेजमेंट में भारतीय हॉकी टीम ने साल 1975 में विश्व हॉकी कप का खिताब जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App