खुशखबरी: पजांब में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के सवा दस लाख किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की है।

जहां एक तरफ देशभर में किसानों का आंदोलन जारी है तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। पंजाब में अमरिंदर सिंह की सरकार ने छोटे किसानों का दर्ज माफ कर दिया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी इस पहल से पंजाब के किसानों को 2 लाख की मदद मिलेगी, जोकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में राज्य सरकार द्वारा किसानों को कर्ज माफी के रुप में दी गई मदद से दोगुनी है।
पंजाब विधानसभा में अपने भाषण के दौरान इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से राज्य के कुल 18.5 लाख किसानों में से 10.25 लाख किसानों को लाभ होगा, जिनमें 8.75 लाख किसानों की जमीन 5 एकड़ से कम है।
#CNBCTV18Exclusive | Farm Loan Waiver Programme Will Impact 10 Lakh Farmers, Says Punjab FM
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) June 20, 2017
अमरिंदर ने आगे कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों द्वारा घोषित राहत से दोगुना प्रदान करेगा। अमरिंदर ने यह फैसला एक अर्थशास्त्री की टीम की सलाह पर लिया है। इस टीम को राज्य के परेशान कृषक समुदाय की सहायता करने के तरीके और साधनों का सुझाव देने का काम सौंपा गया था।
बता दें कि यूपी में योगी सरकार ने लगभग 86 लाख किसानों का एक लाख तक का फसली कर्ज माफ किया है। वहीं महाराष्ट्र में सीएम देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने भी किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App