पंजाबः बठिंडा में सेना के हथियार डिपो में लगी आग, गोला-बारूद ध्वस्त
आग लगने का कराण पता नहीं चल पाया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Sep 2017 10:08 AM GMT Last Updated On: 7 Sep 2017 10:08 AM GMT
पंजाब के बठिंडा में सेना के हथियार डिपो में आग लगने की खबर आई है। बताया जा रहा है आग पर काबू पा लिया गया है।
आग सुबह 5 बजे लगी थी। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
यहां से अलग-अलग आर्मी यूनिट मे गोला-बारूद जाता है। 105 एमएम और 155 गन के गोलाबारूद को नुकसान पहुंचा है।
मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आपको बता दें कि बीते साल सेंट्रल एम्युनिशन डिपो, पुलवामा में भीषण आग लगी थी।
इसमें दो सेना अधिकारियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की जान गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story