पंजाब कैबिनेट विस्तार को मंजूरी, 9 मंत्री कल लेंगे शपथ
पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में पहला फेरबदल होने जा रहा है।

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में पहला फेरबदल होने जा रहा है। शनिवार शाम को नए 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच बैठक में इनके नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दो राज्यमंत्रियों को प्रोन्नति देकर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। कल शाम शपथ ग्रहण समारोह होगा इसमें 9 मंत्रियों शपथ लेंगे।
State cabinet expansion has been given approval. 9 ministers will be sworn in. The swearing-in ceremony will take place tomorrow: Punjab Chief Minister Capt Amarinder Singh pic.twitter.com/44DKAoKrq8
— ANI (@ANI) April 20, 2018
ये होगें नए चहरे
अमरिंदर सिंह सरकार में इन 9 चहरों को जहग दी गई है क्रमश: सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, भारत भूषण आशू, विजय इंदर सिंहला, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगर और बलबीर सिद्धू को मंत्री बनाया जा रहा है।
अमरिंदर सिंह ने इन लोगों को बधाई दी। बता दें कि वर्तमान समय में पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री सहित नौ मंत्री हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App