पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नियुक्त किए गए प्रोफेसर राज कुमार
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के राज कुमार को पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) का कुलपति नियुक्त किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 July 2018 6:40 AM GMT
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के राज कुमार को पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) का कुलपति नियुक्त किया गया है।
एक सरकारी बयान में आज बताया गया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तथा उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने उन्हें विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
बयान में बताया गया कि 23 जुलाई 2018 या जिस दिन से वह कार्यभार संभालते हैं तब से लेकर अगले तीन साल तक के वास्ते उनकी नियुक्ति की गयी है।
इस समय प्रोफेसर राजकुमार बीएचयू के इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के डीन और प्रमुख के रूप में तैनात हैं। पीयू के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर अरूण कुमार ग्रोवर का कार्यकाल 22 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story