Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BSF अधिकारियों की प्रजेंटेशन में चली पोर्न

यह वीडियो लगभग 90 सेकेण्ड तक चला. इस दौरान कई महिला कर्मचारी भी मौजूद थी।

BSF अधिकारियों की प्रजेंटेशन में चली पोर्न
X

बीएसएफ के लिए उस वक्त शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब 77वीं बटालियन के मुख्यालय में आयोजित 'दरबार' के दौरान एक अधिकारी ने पोर्न क्लिप चला दिया। घटना रविवार सुबह फिरोजपुर में हुई है।

सूत्रों की मानें तो, बीएसएफ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए दरबार का आयोजन किया गया था। इसी दौरान वह अपने आधिकारिक लैपटॉप से प्रजेंटेशन देने के लिए उठा। प्रजेंटेशन की जगह एक पोर्न वीडियो चलने लगा। यह वीडियो लगभग 90 सेकेण्ड तक चला। इस दौरान कई महिला कर्मचारी भी मौजूद थी।

बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल (पंजाब फ्रंटियर) मुकुल गोयल ने इसकी पुष्टि की है कि दरबार में पोर्न क्लिप चला था और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि पोर्न क्लिप 2-5 सेकेण्ड ही चला और वहां सिर्फ 7-8 महिलाकर्मी ही थी।

वहीँ, एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हमें इस बात का डर है कि अधिकारी को बचाने की कोशिश हो सकती है। यह बीएसएफ के लिए दूसरी बड़ी असहज स्थिति है। इससे पहले तेज बहादुर यादव ने खाने की खराब क्वालिटी का मुद्दा उठाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story