Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब : अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्यारोपी फरार, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

पंजाब के बठिंडा में पुलिस की लापरवाही से अस्पताल में इलाज करा रहा एक हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि परमजीत नाम का आरोपी अस्पताल से फरार हो गया है। इस घटना का पता चलते ही अस्पताल के आस-पास के क्षेत्र की तलाशी ली गई जिसके बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका है।

पंजाब : अस्पताल के कैदी वार्ड से हत्यारोपी फरार, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
X
prisoner paramjit singh run away from prisoner ward civil hospital 5 police suspend

पंजाब के बठिंडा में पुलिस की लापरवाही से अस्पताल में इलाज करा रहा एक हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि परमजीत नाम का आरोपी अस्पताल से फरार हो गया है। इस घटना का पता चलते ही अस्पताल के आस-पास के क्षेत्र की तलाशी ली गई जिसके बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका है। इस लापरवाही के कारण हत्यारोपी की निगरानी में लगे एक एस.आई समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह ने हत्यारोपी के भागे जाने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी ने रामा मंडी में एक शख्स की हत्या कर दी थी। हत्या पुरानी दुश्मनी की रंजिश में की गई थी। इसी आरोप में पुलिस ने परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी को सिविल हॉस्पिटल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां से वह पुलिस को चक्मा देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story