पादरी ने 13 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
भारत के अलग-अलग राज्यों में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आया है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आया है। यहां पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक पादरी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पादरी ने किया मासूम का रेप
खबरों के मुताबिक मासूम लड़की के साथ रेप की घटना बीते मंगलवार की बताई जा रहा है। पीड़िता की मां मुताबिक उसकी 13 साल की बेटी मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। जिसके बाद परेशान परिजन ने लड़की के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही उन्हें स्थानीय चर्च के पादरी पर शक जताया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लड़की की तलाश में पादरी के निवास पर छापेमारी की। इस दौरान पादरी ने लड़की के यहां पर नहीं होने से इनकार करता रहा। पर पादरी ने लड़की को चारपाई के नीचे छिपा रखा था।
चारपाई के नीचे पादरी के द्वारा छुपाई गई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने तत्काल लड़की को निकाल और पीड़िता की मां के बयान पर आरोपित पादरी परवेज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App