लुधियाना: गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
लुधियाना में आयोजित गणतंत्र दिवस सामारोह में एसएचओ के गनमैन के पद पर तैनात पुलिसकर्मी मंजीत सिंह ने खुद को ही गोली मार ली है।

लुधियाना में आयोजित गणतंत्र दिवस सामारोह में एसएचओ के गनमैन के पद पर तैनात पुलिसकर्मी मंजीत सिंह ने खुद को ही गोली मार ली है। पुलिसकर्मी ने गोली किस वजह से खुद को गोली मारी इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Punjab: Policeman Manjit Singh, deputed as gunman of an SHO in Ludhiana dies after allegedly shooting himself at Republic Day function
— ANI (@ANI) January 26, 2018
26 जनवरी पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी मनजीत सिंह ने अचानक खुद पर गोली चला दी, जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूदा पुलिसकर्मियों ने मनजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन मनजीत सिंह की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह लुधियाना में तैनात थे, उन्हें लुधियाना एसएचओ का गनमैन नियुक्त किया गया था। फिलहाल खुद को गोली मारने की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. मनजीत सिंह के घरवालों को भी जानकारी दे दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App