Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले अमृृृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, आतंकी फरार, राज्य में हाईअलर्ट

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले पंजाब पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजासांसी इलाके के कुकरांवाला अड्डा पर चेकिंग के दौरान दो हैंड ग्रेनेड जब्त किए हैं। हेंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पुलिस-प्रशासन और इलाके में हड़कंप मच गया।

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले अमृृृतसर में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, आतंकी फरार, राज्य में हाईअलर्ट
X

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले पंजाब पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजासांसी इलाके के कुकरांवाला अड्डा पर चेकिंग के दौरान दो हैंड ग्रेनेड जब्त किए हैं। हेंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस को मिले खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक आतंकी संगठन पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इससे दो दिन पहले गिरफ्तार किए गए दो आतंकियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो बाइकसवारों ने स्पीड तेज कर दी। इसी दौरान पीछे बैठे युव के कंधे में टंगा बैग नीचे गिर गया।

पुलिस ने जब बैग खोला तो दंग रह गई। बैग से दो हैंड ग्रेनेड मिले। हैंड ग्रेनेड को जांच के लिए ले जा या गया है। युवकों की धर-पकड़ के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story