पंजाब: पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, कनाडाई नागरिक समेत 4 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस एचपी एस खख ने कहा कि मादक पदार्थों को तस्करी के जरिए विदेश ले जाने के लिए आरोपी कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।

एक कनाडाई नागरिक सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने आज मादक पदार्थों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों से एक ऐसे मॉड्यूल का खुलासा हुआ है जो अफीम और केटामाइन नाम के मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल था।
पंजाब पुलिस में सहायक महानिरीक्षक (काउंटर इंटेलिजेंस) एच पी एस खख ने कहा कि मादक पदार्थों को तस्करी के जरिए विदेश ले जाने के लिए आरोपी कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे।
खख ने बताया कि टोरंटो में रहने वाला कनाडाई नागरिक कमलजीत सिंह चौहान इस गिरोह का सरगना है। वह मूल रूप से जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला है।
इस गिरोह में राजस्थान के गंगानगर के दविंदर उर्फ देव की भी प्रमुख भूमिका बताई जा रही है। वह लुधियाना के खन्ना में रहता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में देव शामिल है जबकि चौहान की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खख ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में जालंधर के जैतेवाली गांव का अजित सिंह , जैतेवाली गांव का तरलोचन सिंह और होशियारपुर के कट्ठे गांव का गुरबक्श सिंह शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App