पंजाब : Selfie लेने के बहाने जेबकतरों ने कांग्रेस के 10 नेताओं की उड़ाई जेब, ऐसे हुआ खुलासा
फतेहगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे कांग्रेस नेता डॉ. अमर सिंह का जेबकतरों ने जेब पर ही हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जेबकतरों ने नवनिर्वाचित कांग्रेस के सांसद के साथ सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान उन्होंने जेब पर हाथ साफ कर दिया।

फतेहगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे कांग्रेस नेता डॉ. अमर सिंह का जेबकतरों ने जेब पर ही हाथ साफ कर दिेए। बताया जा रहा है कि जेबकतरे नवनिर्वाचित कांग्रेस के सांसद के साथ सेल्फी ले रहे थे उसी दौरान उन्होंने जेब पर हाथ साफ कर दिया।
पंजाब पुलिस के मुताबिक यह घटना अमलोहा रोड पर स्थित एक हॉल में बुधवार के दिन हुआ। यहां प्रदेश के कई कार्यकर्ता व नेता सांसद अमर सिंह के धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जेबकतरे सेल्फी खिंचाने के बहाने कार्यक्रम में चोरी से घुस गए और सांसद व विधायक रणदीप काका समेत 10 कांग्रेसी नेताओं की जेब का सफाया जेबकतरों ने किया।
इस मामले की जांच कर रहे अमलोहा के डीएसपी गुरशेर संधू का कहना है कि जिन लोगों ने नेताओं का जेब काटा है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी जानकारी मिल गई है। वे जल्द ही हमारी गिरफ्त में होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App