लुधियाना: खन्ना मैरिज पैलेस में फायरिंग, शख्स की मौत और एक घायल, मौके पर पुलिस मौजूद
लुधियाना के खन्ना मैरिज पैलेस में फायरिंग हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पंजाब के लुधियाना में आज शादी कि खुशियां गम में तब्दील हो गई। लुधियाना के खन्ना मैरिज पैलेस में फायरिंग हो गई। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा है।
Ludhiana: One dead and one injured in a firing incident at Khanna Marriage Palace, today. Police at spot. #Punjab pic.twitter.com/D53dWhILRU
— ANI (@ANI) December 4, 2019
पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फायरिंग किसने और क्यों की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल, अधिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App