Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी
X
Navjot Singh Sidhu resigns as minister from Punjab cabinet

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा पत्र भी पोस्ट किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि राहुल गांधी को वह अपना इस्तीफा 10 जून 2019 को दे दिया था लेकिन खुलासा आज किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच कुछ दिनों से मनमुटाब की खबरें थीं।

लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में कांग्रेस की अच्छी सीटें नहीं मिली थी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी ठीकरा नवजोत सिंद्धू पर फोड़ा था साथ ही उन्होंने आलाकमान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को हुई कैबिनेट की पहली ही बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story