Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली में दे सकती है ये बड़ा पड़

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में कोई बात नहीं बनेगी। पंजाब सरकार के मंत्रालय में उनकी सहभागिता अब कोई भी बात नहीं बनने वाली। वहीं दूसरी ओर अब चर्चा हो रही है कि सिद्धू को कांग्रेस में बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली में दे सकती है ये बड़ा पड़
X

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह में कोई बात नहीं बनेगी। पंजाब सरकार के मंत्रालय में उनकी सहभागिता अब कोई भी बात नहीं बनने वाली। वहीं दूसरी ओर अब चर्चा हो रही है कि सिद्धू को कांग्रेस में बड़े पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कांग्रेस हाईकमान को चाहिए चर्चित चेहरा

दिल्ली की पूर्व सीएम व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित की निधन के बाद चर्चा हो रही है कि कांग्रेस दिल्ली में किसी खास चेहरे को तलाश रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली कांग्रेस का कमान सौंपा जा सकता है क्योंकि दिल्ली में अन्य कोई दमदार चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

मीडिया में छा जाते हैं सिद्धू

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने बयानों को लेकर हमेशा मीडिया में छाए रहते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सिद्धू राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। हालांकि इससे पहले कांग्रेस को अभी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना बाकी है। जब तक यह पद नहीं भरा जा सकता तब तक प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जा सकते, ऐसा कांग्रेस आलाकमान का कहना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story