मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी के जिस्म का किया सौदा, प्रेमी को इतने लाख में बेचा
जालंधर: गोराया में एक मां ने पैसे की लालच में अपनी ही बेटी का देह व्यापार करवा रही थी। ठीक कुछ दिनों के बाद आरोपी महिला अपने ही प्रेमी के साथ जबरदस्ती शादी करवा दी। जहां पीड़ित बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर: गोराया में एक मां की ममता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां पैसे की भूख में अपनी ही बेटी को धमकी देकर देह व्यापार करवा रही थी। ठीक कुछ दिनों के बाद आरोपी महिला तीन लाख में अपने ही प्रेमी के साथ जबरदस्ती शादी करवा दी।
शादी के बाद भी उसके पति लगातार देह व्यापार करने पर मजबूर किया करता था। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी वापस अपने मायके लौट आई। जिस पर आरोपी मां ने मार-पीट कर वापस उसे ससुराल छोड़ आयी। जहां पति की बदसलूकी को देखते हुए अपने पिता के पास चली गई। जिसके बाद पिता और बेटी मिलकर दोनों थाना पहुंची।
पीड़ित बेटी के बयान के आधार पर मां और मां के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता 3 साल पहले ही उसके मां से अलग होकर लुधियाना के आदर्श नगर में रह रहा था। वहीं पिता ने बताया कि घर पर हमेशा गैर लोगों का आना- जाना लगा रहता था। साथ ही उसके बहुत लोगों के साथ अवैध संबंध था। जिसके चलते उसके पति अपनी पत्नी को छोड़ अलग रहने लगा था।