पंजाब: ''सर्जिकल स्ट्राइक'' के हीरो लांस नायक संदीप सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा
भारतीय सेना द्वारा साल 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के नायक रहे लांस नायक संदीप सिंह का पार्थिव शरीर आज पंजाब के गुरदासपुर में उनके पैतृक गांव लाया गया है।

भारतीय सेना द्वारा साल 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के नायक रहे लांस नायक संदीप सिंह का पार्थिव शरीर आज पंजाब के गुरदासपुर में उनके पैतृक गांव लाया गया है।
लांस नायक संदीप सिंह सोमवार को आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान एक गोली लांस नायक संदीप सिंह के सिर में लगी थी, इससे संदीप सिंह कल शहीद हो गए थे।
Mortal remains of Lance Naik Sandeep Singh, who lost his life in Kupwara encounter yesterday, brought to his village in Punjab's Gurdaspur. pic.twitter.com/GPd5OzC6Ic
— ANI (@ANI) September 25, 2018
लांस नायक संदीप सिंह गुरदासपुर जिले के घुम्मणकलां के गांव कोटला खुर्द के रहने वाले थे। संदीप सिंह साल 2007 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पिता जगदेव सिंह, मां कुलविंदर कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर और एक पांच साल का बेटा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App