Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब : AAP पार्टी के विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी से विधायक बलदेव सिंह ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बलदेव सिंह पंजाब में आप के दूसरे विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पंजाब : AAP पार्टी के विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा
X

पंजाब में आम आदमी पार्टी से विधायक बलदेव सिंह ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बलदेव सिंह पंजाब में आप के दूसरे विधायक हैं जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बलदेव सिंह सुखपाल सिंह खैरा के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने हाल ही में पंजाबी एकता पार्टी बनाई थी। आम आमदी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिए अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं आप की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे को आगे बढ़ाने के लिए दुखी हूं क्योंकि पार्टी ने पूरी तरह से अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों को छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से गहराई से प्रेरित था और इस तरह आप पार्टी का हिस्सा बन गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story