Mausam Ki Jankari : पंजाब में भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का बांध टूटा, फसल बर्बाद- बाढ़ की स्थिति
Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी) : भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। असम, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश ने पंजाब में भी कहर बरपा दिया है। लगातार बारिश होने की वजह से घग्गर नदी का पानी लाल निशान से ऊपर आ गया और मकरोड साहिब के पास बना बांध टूट गया, जिससे आस पास के इलाकों में पानी भर गया है। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर बढ़ा और बांध टूट गया।

भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। असम, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश ने पंजाब में भी कहर बरपा दिया है। लगातार बारिश होने की वजह से घग्गर नदी का पानी लाल निशान से ऊपर आ गया और मकरोड साहिब के पास बना बांध टूट गया, जिससे आस पास के इलाकों में पानी भर गया है। अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर बढ़ा और बांध टूट गया।
अधिकारियों का कहना है कि पानी का दबाव बढ़ जाने के कारण घग्गर नदी का बांध कमजोर पड़ गया और टूट गया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक बांध को ग्रामीण व आपदाकर्मी बांधने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बांध को जल्द ही नहीं भरा गया तो आस-पास के कई गांवों में बाढ़ आ जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बांध टूटने की वजह से उनकी फसल बर्बाद हो गयी है। अगर बांध को जल्द ही नहीं भरा गया तो बचा हुआ फसल भी बर्बाद हो जाएगा।
असम में बाढ़ से हाहाकार
असम समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ के कारण अकेले असम में 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या अब 37 हो गई है। मेघालय में 8 की मौत हुई है। असम में बाढ़ से कुल 28 जिले प्रभावित हैं। आपदा विभाग का कहना है कि राज्य में 54 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी साढ़े चार हजार गांवों में पहुंच गई है।
बिहार में बाढ़ से प्रलय की स्थिति
वहीं बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से कुल 78 की जान जा चुकी है। राज्य में कुल 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर बनाए गए हैं, इनमें 1 लाख 13 हजार लोग शरण लिए हुए हैं। उनके भोजन के लिए 1119 कम्यूनिटी किचेन बनाया गया है। राहत बचाव कार्य जारी है, 26 टीमें हमेशा मदद के लिए लगी हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App