दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पुलिस ने दर्ज किया केस
पंजाब में महिला को दहेज के खातिर घर से निकालने का मामला सामने आया है, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पानीपत के थाना महिला पुलिस ने मोनिका पुत्री लेखराज निवासी वधवाराम कालोनी पानीपत की शिकायत पर उसके पति गुरूप्रीत, सास मनजीत, इनके परिजन कलप्रीत, त्रिलोचन, ब्रहप्रीत कौर, हरमन के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट, गहने व दहेज में आया सामान हडपने, हत्या की धमकी देने आदि आरोपों में केस दर्ज किया है।
मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहां सुसराल वालों ने उसे मारा पीटा, वहीं घर से निकाल दिया, आरेापितों ने विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने की धमकी दी।
इधर, इस केस की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने बतायाि क मोनिका के केस की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपितों को नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा, वहीं आरोपितों से पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी, पुलिस की जांच में आरोपित के दोषी पाए जाने पर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App