Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lok Sabha Elections Results 2019 : पंजाब-चंडीगढ़ में मतगणना की तैयारी, केंद्रीय सुरक्षा बल मतगणना केंद्रों पर हुए तैनात

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की गुरुवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पंजाब में 21 स्थानों पर केंद्रीय बलों की 39 कंपनियों को तैनात किया गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 मई को मतदान हुआ था। पंजाब में 24 महिलाओं सहित 278 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Lok Sabha Elections Results 2019 : पंजाब-चंडीगढ़ में मतगणना की तैयारी, केंद्रीय सुरक्षा बल मतगणना केंद्रों पर हुए तैनात
X

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) की गुरुवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पंजाब में 21 स्थानों पर केंद्रीय बलों की 39 कंपनियों को तैनात किया गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 मई को मतदान हुआ था। पंजाब में 24 महिलाओं सहित 278 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) एस करुणा राजू ने बताया कि मतगणना केन्द्रों पर केन्द्रीय बलों की 39 कंपनियों को तैनात किए जाने के साथ ही त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केन्द्रीय बल की एक कंपनी में 100 सुरक्षा कर्मी होते हैं। राजू ने बताया कि मतगणना (Vote Counting) सुबह आठ बजे शुरू होगी।

पंजाब में इस बार मतगणना (Lok Sabha Elections Punjab Vote Counting) 65.96 प्रतिशत रही थी। 2.07 करोड़ मतदाताओं में से केवल 1.37 करोड़ मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं चंडीगढ़ में 70.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story