लोकसभा चुनाव 2019: सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान अकाली दल ने अपने दो उम्मीदवारों की सीटों का ऐलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने इसकी जानकारी दी है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान अकाली दल ने अपने दो उम्मीदवारों की सीटों का ऐलान कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने इसकी जानकारी दी है।
एएनआई के मुताबिक, इस बाद सुखबीर सिंह बादल को फिरोजपुर और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को बठिंडा लोकसभा सीट के उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अंतिम मुहर लगाई है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार पंजाब में एक बार फिर अकाली दल और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। फिरोजपुर सीट से कांग्रेस ने शेर सिंह घुमाया को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं बठिंडा से कांग्रेसी ने अमरेन्द्र सिंह राजा और आम आदमी पार्टी ने बलजिंदर कौर को टिकट दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App