लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में राहुल गांधी बोले- मोदी घबराए हुए हैं क्योंकि भाजपा हार की ओर बढ़ रही है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं और जनता से विभिन्न वादे कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं और जनता से विभिन्न वादे कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आज पंजाब के चंडीगढ़ एक सार्वजिनक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और पिछले 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। मैं युवाओं, खासकर चंडीगढ़ के लोगों को बताना चाहता हूं, हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।
R Gandhi in Chandigarh: Narendra Modi said Made in India, Startup India & unemployment is now at all-time high in 45 yrs. I want to tell youth, especially those in Chandigarh, we've to compete with China. Not only Made in India, we've to print Made in Chandigarh behind cellphones pic.twitter.com/7s2Twa1aRF
— ANI (@ANI) May 10, 2019
केवल मेड इन इंडिया ही नहीं, हम मेड इन चंडीगढ़ को सेल फोन के पीछे प्रिंट कर सकते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी घबराए हुए हैं क्योंकि भाजपा हार की ओर बढ़ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि 23 मई तक देश में ऐसी आंधी आएगी कि नरेंद्र मोदी की सरकार उड़ जाएगी।
5 साल में चौकीदार ने देश का बड़ा नुकसान किया। राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पीएम मोदी को राफेल सहित अन्य मुद्दों पर बहस की चुनौती भी दी। रैली में तेज बारिश और आंधी से बाधा भी आई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App