Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lok Sabha Elections 2019 : भटिंडा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस की वजह से 84 के दंगा पीड़ितों को नहीं मिला न्याय

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हुआ। 7वें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में पीएम मोदी पंजाब के भटिंडा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Lok Sabha Elections 2019 : भटिंडा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस की वजह से 84 के दंगा पीड़ितों को नहीं मिला न्याय
X

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के छठे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हुआ। 7वें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में पीएम मोदी पंजाब के भटिंडा पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की करतूतों की वजह से आज तक 1984 के दंगा पीड़ितों को जो न्याय मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाया। जानें रैली में और उन्होेंने क्या कहा...

PM Modi Bhatinda Rally Live Updates :

- जवानों के साथ-साथ किसानों के साथ भी कांग्रेस ने हमेशा ठगी ही की है। 10 साल में एक बार कर्जमाफी का ढिंडोरा पीटते हैं और उसमें भी घोटाला कर देते हैं। यहां पंजाब में भी तो कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी की बात थी। उसकी सच्चाई भी आप अच्छी तरह जानते हैं।

- कांग्रेस के ढकोसला पत्र में कहा गया है कि वो जान हथेली में रखने वाले जवानों को जो विशेषाधिकार मिलता है उसे हटा देंगे। ताकि आतंक के पैरोकारों और पत्थरबाजों को जवानों को लहुलुहान करने का लाइसेंस मिल जाए।

- कांग्रेस की एक और ऐतिहासिक गलती है जिसको सुधारने का काम अब हो रहा है। 1947 में कांग्रेस ने बटवारा तो करा दिया, लेकिन हमारी आस्था का केंद्र करतारपुर साहिब को कुछ ही किमी के फासले में पाकिस्तान में जाने दिया।

- आपके चौकीदार ने आपसे न्याय का वादा किया था। बादल साहब के आशीर्वाद से मैं आज संतोष से कह सकता हूं कि 1984 के दंगों के एक दोषी को फांसी के फंदे तक पहुंचाया है, कुछ को उम्रकैद हुई है। और जो बाकी बचे उन्हें भी जल्द सजा मिलेगी।

- दंगों में जिन पर गंभीर आरोप लगा था उनको कांग्रेस ने केंद्र में मंत्री बनाया, चुनाव की बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दी, पंजाब का प्रभारी बनाया। जब विरोध हुआ तो फिर उनको हटाने का ड्रामा किया, फिर कांग्रेस ने उसी व्यक्ति को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

- कांग्रेस के दिल में जो हमेशा था, वो नामदार के गुरु ने सावर्जनिक रूप से वो राज खोल दिया, क्या इसके लिए नामदार उन्हें डांट रहे है? क्या नामदार के गुरु को घर की बात बाहर बताने के लिए डांटा जाना चाहिए?

- 1984 के सिख दंगों को आज 35 साल हो गए हैं। कांग्रेस की करतूतों की वजह से आज तक इन दंगा पीड़ितों को जो न्याय मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाया। कांग्रेस वाले कमेटी, कमीशन बनाते गए और इतने गंभीर मामले को रफा-दफा करते रहे।

- कांग्रेस की नीतियां बनाने वाले, राजीव गांधी जी के खास सलाहकार, नामदार के गुरु ने 84 के दंगों को लेकर जो कहा, उसकी पूरे देश में क्या प्रतिक्रिया हुई है, ये आप भी देख रहे हैं। कांग्रेस के हमेशा जो दिल में था, वो राज बाहर आने से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

- भारत को 21वीं सदी की महान ताकत बनाने के लिए फिर एक बार मजबूत सरकार की जरुरत हैं। यही कारण है कि 6 चरणों में देश ने एनडीए के पक्ष में मत दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story