LIP विधायक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जानलेवा हमला, बैंस ने 500 लोगों पर लगाया आरोप
लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेस के नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। बैंस ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान करीब 500 लोगों ने हमारे साथ मारपीट की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 Feb 2018 10:26 AM GMT
लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। बैंस ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान करीब 500 लोगों ने हम पर हमला किया।
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि हमलावर पिस्टल लेकर आए थे जिन्होनें हम पर जानलेवा हमला किया। एसएस बैंस का कहना हैं कि इस हमले की साजिश में कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह करवल और गुरप्रीत गोपी भी शामिल थे।
"500 logon ne pistols wagarah lekar unhone humpe kaatilana humla kiya. Hum Punjab & Haryana court mein bhi petition daalenge taaki free & fair election ho sake. Congress leaders Kamaljit Singh Karwal, Gurpreet Gopi were involved in the attack": SS Bains, Lok Insaaf Party's chief. pic.twitter.com/grDY5G0Kwk
— ANI (@ANI) February 19, 2018
इसके साथ ही एसएस बैंस का कहना है कि इस मामले की कार्रवाई को लेकर वह पंजाब और हरियाणा कोर्ट में भी अपनी याचिका दायर करेंगे, जिससे कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सकें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story