टूट गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, प्यारे लाल वडाली का हुआ निधन
पदमश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का आज हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया।

दुनिया भर में अपनी सूफी गायकी से सबका मन मोह लेने वाले वडाली ब्रदर्स की आज जोड़ी टूट गई। पदमश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का आज हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया।
#FLASH: Pyarelal Wadali, one of the singers of legendary Sufi set Wadali Brothers, passes away in Amritsar after cardiac arrest. pic.twitter.com/34R6aydVP4
— ANI (@ANI) March 9, 2018
प्यारे लाल वडाली कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कल उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया गय था, लेकिन सुबह ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्यारे लाल वडाली के निधन की पुष्टि उनके भतीजे लखविंदर वडाली ने की, जिसके बाद से ही पूरे देश में शोक की लहार है। वडाली ने 'तू माने या ना माने दिलदारा' समेत कई सूफी गीत इंडस्ट्री को दिए हैं।
प्यारे लाल वडाली का जीवन
प्यारे लाल वडाली अपने घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गांव की रासलीला में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाते थे। जबकि बड़े भाई पूर्णचंद वडाली कुश्ती में जो पैसे जीतते थे उनसे घर का खर्च पूरा करते थे।
वडाली ने अपने बड़े भाई पूरन चंद वडाली के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाये जिसमें से‘ तू माने या न माने' और तनु वेड्स मनु का‘ रंगरेज मेरे' शामिल है।
गायक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटें और तीन बेटियां हैं। वडाली और उनके भाई को राज्य औरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
गायिका ऋचा शर्मा ने वडाली के निधन की खबर को संगीत की दुनिया के लिए बेहद दुखद दिन बताया है। उन्होंने कहा कि संगीत उद्योग और प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर!! प्यारे लाल वडाली हमारे बीच नहीं रहे... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
सूफी गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया कि संगीत की दुनिया के लिए बेहद बुरी खबर, विश्वास नहीं हो रहा कि प्यारे लाल वडाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा।
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गायक के मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली की मौत की खबर से दुखी हूं। वह सूफी संगीत के प्रतीक थे। संगीत की दुनिया के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शांति मिले।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App