गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, त्रिकोणीय है मुकाबला
भाजपा सांसद-अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Oct 2017 9:44 AM GMT
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। भाजपा सांसद-अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस बार का मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है।
#Gurdaspur Lok Sabha seat by-poll: BJP candidate Swaran Singh Salaria and Congress candidate Sunil Jakhar cast their votes pic.twitter.com/KIzGR8Egv6
— ANI (@ANI) October 11, 2017
सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर लोगों में भी उत्साह देखा गया। 9 बजे के बाद से मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता नजर आया। मतदान के लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए गए थे।
इसके साथ ही भाजपा प्रत्याक्षी स्वर्ण सिंह सलारिया और कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशी बेहद उत्साहित नजर आए।
Punjab: Voting for Gurdaspur Lok Sabha seat by-poll begins; BJP's Swaran Salaria and Congress' Sunil Jakhar contesting. pic.twitter.com/OhnanT2DeF
— ANI (@ANI) October 11, 2017
भाजपा की ओर से स्वर्ण सिंह सलारिया उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा है। गुरदासपुर सीट के लिए उपचुनाव को आम आदमी पार्टी ने त्रिकोणीय बना दिया है। आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश खजूरिया को अपना प्रत्याक्षी बनाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story