गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: स्वर्ण सलारिया और सुनील जाखड़ ने भरा नामांकन पत्र
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासत गर्म हो गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 2:39 PM GMT Last Updated On: 22 Sep 2017 2:39 PM GMT
पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सियासत गर्म हो गई है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब इनके नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Gurdaspur: BJP's Swaran Singh Salaria filed nomination for Lok Sabha by-election from Gurdaspur. Akali Dal's Sukhbir Badal also present. pic.twitter.com/cgVM6mpy99
— ANI (@ANI) September 22, 2017
भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण सिंह सलारिया ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव 11 अक्टूबर को होना है।
Gurdaspur: Congress' Sunil Jakhar files nomination for Lok Sabha by-election from Gurdaspur. Punjab CM Amarinder Singh also present. pic.twitter.com/9fVQjKjMZ7
— ANI (@ANI) September 22, 2017
उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने भी अपनी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान जाखड़ बेहद उत्साहित नजर आए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story