Breaking : भारी बारिश से गिरी गौशाला की छत, 100 से अधिक गाय मलबे में दबी, बचाव कार्य जारी
पंजाब के बठिंडा से बुरी खबर आ रही है, दरअसल भगता भाईका इलाके में एक गौशाला की छत गिरने से करीब 100 से अधिक गाय मलबे के नीचे दब गई हैं। मामले की सूचना पाते ही बचावकर्मी पहुंच गए हैं, गायों को सुरक्षित निकालने का कार्य जारी है। खबरों के मुताबिक लगातार बारिश होने की वजह से कंक्रिट की पुरानी छत धराशाई हो गई।

Bathinda: Several cows are feared trapped after roof of the cow shelter collapsed in Bhagta Bhai Ka area, early morning today. #Punjab pic.twitter.com/yfTxR6w8H8
— ANI (@ANI) July 16, 2019
कहा जा रहा है कि छत पर पानी जमा हो गया था जिससे पुरानी छत वजन न सह पाई और कुछ देर बाद ही भरभराकर गिर गई। छत के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया, आस-पास के लोग और गौशाला के कर्मी बचाव कार्य में तेजी से जुट गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कुछ गायों को तो प्रशासन ने निकाल लिया है लेकिन कुछ गायों को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार 10 से 12 गायों को मृत अवस्था में मलबे से निकाल लिया गया है। कहा जा रहा है कि अभी भी बड़ी संख्या में मलबे के अंदर गाय दबी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App