पंजाब : जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल्टो और इनोवा में हुई जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत
पंजाब के जलांधर में एक सड़क हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार सुबह आल्टो व इनोवा में जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो आदमी और तीन महिलाओं की मौत हो गई।

पंजाब के जलांधर में एक सड़क हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार सुबह आल्टो व इनोवा में जोरदार टक्कर हुई जिसमें दो आदमी और तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसा पचरंगा गांव के पास हुई थी। मीडिया सू्त्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सबकी उम्र करीब 50 से 60 के बीच में थी।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार ऑल्टो जम्मू कश्मीर की थी और मृतक भी उसी गाड़ी के लग रहे थे। इनोवा गाड़ी मनिंदरदीप सिंह चला रहा था, जो अभी हाल ही में कनाडा से पंजाब लौटा था। वह अपने परिवार के साथ होशियारपुर जा रहा था। वहीं अन्य मृतकों की पहचान चकरोही गांव के रहने वाले देव राज, लाजवंती, दर्शन लाल और राजकुमारी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने घायलों को मौके पर ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल हादसे की जांच चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App