Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हनी सिंह का विवादों से नहीं छूट रहा पीछा, अब इस मामले में दर्ज हुई FIR

मशहूर पंजाबी रैपर व गायक हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। अभी हाल ही में उन पर मखड़ा गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद एक बार फिर हनी सिंह फंस गए हैं, लेकिन इस बार किसी महिला ने नहीं बल्कि व्यक्ति ने की है।

पंजाब : हनी सिंह का विवादों से नहीं छूट रहा पीछा, अब इस मामले में दर्ज हुआ केस
X
FIR Against Punjabi Rapper Honey Singh In Mohali Punjab Over Weapons Guns Show in Song

मशहूर पंजाबी रैपर व गायक हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। अभी हाल ही में उन पर मखड़ा गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस मामले के बाद एक बार फिर हनी सिंह फंस गए हैं, लेकिन इस बार किसी महिला ने नहीं बल्कि व्यक्ति ने की है।

दरअसल मामला यह है कि रैपर हनी सिंह के खिलाफ मोहाली में पंडित रोओ धरेनवर ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि हनी सिंह सिर्फ आपत्तिजनक गीत ही नहीं गाते हैं बल्कि वे असलहों का भी प्रमोशन करते हैं। अक्सर उनके गानों में बंदूक देखा जाता है।

उन्होंने कहा है कि हनी सिंह से पूछिए कि वे अपने गीतों में 'गोलियां' 'दिस पार्टी गेटिंग हार्ड' और 'पंगा' जैसे गीतों में वे क्यों असलहों का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि हनी सिंह असलहा, हथियार सभ्यता को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसके साथ ही वे इन गानों को यूट्यूब व सभी वेबसाइटों से हटाने की मांग की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story