पंजाब : कर्ज के दबाव में किसान ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, जानें पूरा मामला
देश में किसानों की हालात दिब-ब-दिन बदतर होती जा रही है। किसानों के आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपरा के औजला ढक में एक किसान ने भारी कर्ज में डूबने के कारण पंखे से लटकर जान दे दी। मामले के संबंध में मृतक किसान की बेटी ने कहा कि उसके 50 वर्षीय पिता सुखदेव सिंह ने चार साल पहले 3 लाख का कर्ज ब्याज पर लिया था।

किसान का कर्ज का ब्याज सहित 11 लाख रूपए हो गया, वह जिससे कर्ज लिया था उसने अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया, जिससे गांव भर में सुखदेव को अपमान का सामना करना पड़ा। मृतक की बेटी ने बताया कि जब वह घर का काम कर रही थी उसी दौरान देखा की पिता कमरे के पंखे पर लटक रहे हैं।
इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर बेटी चिल्लाने लगी और सभी इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App